top of page

वन्दे भारत एक्स्प्रेस: जानें गोरखपुर से लखनऊ के मध्य स्टेशन, समय सारणी व किराया!

  • mankapurpost
  • Jul 6, 2023
  • 1 min read

मनकापुर पोस्ट: अब यूपी में एक और वंदे भारत ट्रेन चलने को तैयार है. ये वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर और लखनऊ के बीच दौड़ेगी. पीएम नरेंद्र मोदी 07 जुलाई को गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्स्प्रेस को गोरखपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

समय सारणी: गोरखपुर से लखनऊ

ree

सुबह 6.05 बजे गोरखपुर से चलकर सुबह 7:00 बजे बस्ती जंक्शन व सुबह 7:43 बजे मनकापुर जंक्शन पर दो-दो मिनट रुकते हुए सुबह 8.15 बजे पर अयोध्या जंक्शन होते हुए लखनऊ जंक्शन: सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी।

समय सारणी: लखनऊ से गोरखपुर

ree

शाम 7.15 बजे लखनऊ जंक्शन से चलकर रात 9.13 बजे अयोध्या जंक्शन रात 9.46 बजे मनकापुर जंक्शन व रात 10:30 बजे बस्ती जंक्शन होते हुए गोरखपुर जंक्शन रात 11.25 बजे पहुँचेगी।

क्या हो सकता है किराया गोरखपुर-लखनऊ?

ree

कुछ रिपोर्ट व मनकापुर पोस्ट के स्रोतों की माने तो एसी चेयर कार क्लास का किराया 795 रुपये तथा एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1525 रुपये रहना संभावित है।

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Mankapur Gonda Uttar Pradesh

  • Twitter
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube

©2023 by Mankapur Post. Proudly created with Wix.com & Mankapur post is all right reserved

bottom of page