विश्वविद्यालय का निर्माण गोंडा में ही करवाने के लिए मैं मुख्यमंत्री से मिलकर बात करूंगा: सांसद
- mankapurpost
- Sep 17, 2023
- 1 min read

गोंडा: मसकनवां में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं गोंडा में विश्वविद्यालय निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर बात करूंगा। मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय स्थापित करने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा संस्थान होना बहुत जरूरी है जिससे मंडल के युवा अच्छे से पढ़-लिखकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि गोंडा में प्रधान मंत्री नकल माफिया के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।
Source: KirtiVardhan Singh's Social Media
Comments